उपयोग करें नया Firefox-Nightly Builds और Google Chrome 7

 

जैसे ही माइक्रोसॉफ़्ट ने अपने ब्राउजर के नए संस्करण 9  को उपयोग के लिए जारी किया ब्राउजर के बाजार में अपना हिस्सा बढाने की प्रतिस्पर्धा में तेजी आ गई है. इसी क्रम में मोज़िला और गूगल ने अपने अपने ब्राउजर के नए संस्करण जल्द से जल्द बाजार में लाने के लिए कमर कस ली है.

मोज़िला ने वैसे तो अपने संस्करण-4 जो की फायरफोक्स का नया संस्करण है और अभी बीटा अवस्था में ही चल रहा है, के साथ ही एक और नया  प्री रीलीज संस्करण Nightly-Builds के नाम से उपयोगकर्ताओं के सुझाव एवं परीक्षण के लिए जारी किया है, फ़ायरफ़ॉक्स के अनुसार अभी ये प्रायोगिक अवस्था में ही है इसलिए स्थिर तो नहीं है पर यह अपने में कुछ नया लिए है. खास कर के फ़ायरफ़ॉक्स ने इसे गूगल क्रोम के जितना सादा स्वरूप देने की कोशिश की है

इसी बदलाव के तहत फ़ायरफ़ॉक्स ने इसमे स्टॉप/रिफ्रेश बटन एड्रेस बार में ही लगा दिया है, तो जब भी आप कोई एड्रेस, एड्स बार में टाइप करतें हैं तो हरे रंग में होता है.

1

और जब आप टाइप कर चुकें हों तो, उक्त वेबसाइट को खुलने से रोकने के लिए लाल रंग में बदल जाता है.

4

और साथ ही एक और बदलाव इसमे किया गया है की पुराने संस्करण की तरह इसमे साईट खुल रही है दर्शाने वाले गोले की जगह एड्रेस बार के निचे एक लाइन डाली गई है. जो आगे बढते हुए साईट खुल रही दर्शाती है. और जब आप किसी साईट को नयी टेब में खोलतें हैं तो यही लाइन नयी टेब में प्रदर्शित होती है.

3

और साथ ही सामान्य अवस्था में रिफ्रेश बटन भी इसी तरह इन्ही की जगह नीले रंग में प्रदशित होता है.यह बदलाव दिखने में अच्छा है. इसके अलावा तो बाकि सब चौथे संस्करण की ही तरह है.

2

इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकतें है.

ज्यादा जानकारी यहाँ है

 

 

Canary build2

 

अब बात गूगल क्रोम की - ख़बरों के अनुसार गूगल भी अपने ब्राउजर के नए संस्करण जल्द ही लाने वाला है. वैसे तो अभी छठा संस्करण ही उपयोग के लिए जारी किया गया है पर जल्द ही सांतवा,आठवां भी आने वाला है और अगर आप स्थिर और नया सांतवा संस्करण बगैर प्रतीक्षा किये उपयोग करना चाहतें हैं, तो गूगल का सुझाव एवं परीक्षण के लिए जारी यह संस्करण उपयोग में ले सकतें हैं जो की Canary build  नाम से आता है. 

सुविधाओं और स्वरूप के मामले में इसमे नया तो कुछ भी नहीं लगा, शायद कुछ अंतर्निहित हो, वैसे भी अभी तो यह परीक्षण के दौर में है.शायद बाद में जब अधिकारिक तौर पर जारी हो तो कुछ बदलाव देखने को मिले. 

इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकतें है.

No comments

Powered by Blogger.