नया इंटरनेट एक्सप्लोरर-9 डाउनलोड करें
वैसे तो मै इंटरनेट एक्सप्लोरर का उपयोग काफी समय से बंद कर चुका था पर फिर भी नए एक्सप्लोरर को लेकर जिज्ञासा थी की उसमे नया क्या है और आखिर छ महीने के लंबे इंतजार के बाद बिल्लू भैया की बनाई कंपनी ( माइक्रोसॉफ़्ट) ने इंटरनेट एक्सप्लोरर 9 बीटा डाउनलोड के लिए लाँच कर ही दिया ,
कब से इस दिनांक का इंतजार था , क्यों की माइक्रोसॉफ़्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर 9 की हवा ही ऐसी बना दी थी की ऐसा लग रहा था की अगर इसे उपयोग नहीं किया तो पता नहीं इन्टरनेट का अनुभव शायद अधूरा ही रह जाए, खैर इतने लंबे इंतजार के बाद आज जब इसके अवतरण का ऐलान हुआ तो बिना देर किये इसके डाउनलोड कड़ी पर गए, और डाउनलोड कर डाला पर जिसका डर था वही हुआ, डाऊनलोड पन्ने पर कई सारी भाषाओं पर यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध था , हिंदी में भी, पर जब डाउनलोड कड़ी पर क्लिक किया तो पाया की वहाँ हमारे OS यानि Windows XP के लिए कोई डाउनलोड कड़ी ही उपलबध नहीं है वहाँ सिर्फ खुद माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा बंद किये गए OS VISTA की तो डाउनलोड कड़ी है Windows 7 की भी है, पर XP की नहीं है, खैर सोचा की शायद VISTA वाला XP पर काम कर जायेगा पर निराशा ही हाथ लगी, वो भी नहीं चला , ऐसा सोचा नहीं था क्यों की खुद माइक्रोसॉफ़्ट ने विन्डो XP को 2014 तक सपोर्ट देने की बात कही थी तो झटका लगना तो स्वाभाविक ही था पर क्या किया जा सकता है ! पहले तो Windows 7 ने झटका दिया था और अब यह,
और रही बात इसके फीचर के बारे में तो माइक्रोसॉफ़्ट वालों ने तो बहुत कसीदें पढ़ें है जो की समझ में भी आता है क्यों की अपने मॉल की कौन बुराई करता है इसलिए जब तक खुद उपयोग नहीं कर लेते तब तक सिर्फ जो इंटरनेट पर लिखा जा रहा है इसके बारे में, उसी से काम चलाना पड़ेगा खैर आप लोग इसे डाउनलोड करें और अपने अनुभव साझा करें
डाउनलोड कड़ी ( यह 19 MB का है और अभी बीटा वर्जन में है )
और कुछ चित्र
Leave a Comment