गूगल इंस्टेंट उपयोग करें
वैसे तो गूगल ने आधिकारिक रूप से गूगल इंस्टेंट की भारत में शुरुआत नहीं की है पर एक बहुत ही साधारण तरीके से आप इसका उपयोग आधिकारिक रूप से शुरुआत हुए बिना भी कर सकतें है
वैसे तो यह एक जुगाड है, जो की मैंने कई मित्रों के कम्पूटर पर आजमाया है और ये एकदम सही काम कर रहा है , यह FireFox में तुरंत ही काम करने लगता है पर Internet Explore और Google Chrome में कुछ समय लेता है, आशा है की आपके कम्पूटर पर भी सही काम करेगा
इसके लिए : आपको सिर्फ दो आसान से चरण अपनाने होंगें
पहला और इस जुगाड का मुख्य चरण है की आप आपके DNS को गूगल DNS में बदल दें
DNS बदलने का चरण दर चरण तरीका गुणीजन पहले ही बता चुके है सिर्फ याद ताजा करने के लिए दुबारा लिख रहा हूँ जो की पृष्ट में निचे लिखा है
और अगर आप यह तरीका नहीं अपनाना चाहतें हैं तो इस डाउनलोड लिंक से Google DNS Helper नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें और यह स्वत: ही आपका DNS Google DNS में बदल देगा.
इसके बाद अच्छा रहेगा की आप अपना कंप्यूटर और मोडेम रिबूट कर लें
दूसरे चरण में आपको इस लिंक पर जाना होगा और यहाँ पर निम्नलिखित लिंक Make Google my homepage पर क्लिक करके या इस लिंक को खींच ( Drag ) करके अपने Firefox के होमपेज वाले आइकन पर छोड़ दें ,
इससे एक बॉक्स खुलेगा उसे yes कर दें
चाहें तो एक बार कंप्यूटर रिबूट कर लें और यह काम करने लगेगा
अच्छी बात यह है की यह लिंक आप जिस भी ब्राउज़र में खोलेंगे यह उसमे गूगल इंस्टेंट को आपका होमपेज बनाने का चरण खुद ही बता देगा
जो की चित्रित और एकदम आसान है ऊपर लिखित तरीके की ही तरह :
Google Chrome में यह तरीका ऐसा दिखेगा
और Internet Explorer में यह तरीका ऐसा दिखेगा
---
DNS बदलने का चरण दर चरण तरीका :
सावधानी – DNS बदलने से पहले अपना पुराना डीएनएस सर्वर पता नोट कर लें, यदि पहले से कोई पता दिया गया हो तो . क्योकि अगर यदि कोई समस्या आएगी तो आपको वापस पुराना पता यहीं लगाना होगा. और यदि Obtain DNS server address autumatically पर पहले से चयनित है तो कोई समस्या नहीं है.
वैसे ज्यादातर BSNL के BroadBand में Obtain DNS server address autumatically वाला पता खाली ही रहता है
यह तरीका विंडोज़ एक्सपी के लिए है
1. स्टार्ट मेन्यू से कंट्रोल पैनल चुनें.
2. कंट्रोल पैनल विकल्प में नेटवर्क कनेक्शन्स पर क्लिक करें.
3. नेटवर्क कनेक्शन विंडो में नेटवर्क कनेक्शन चुनें और क्लिक करें. (यदि एक से अधिक हो तो अपना डिफ़ॉल्ट या वर्तमान कनेक्शन को चुनें, अन्यथा उपलब्ध एकमात्र कनेक्शन को चुनें.)
4. प्रापर्टीज बटन पर क्लिक करें.
5. इंटरनेट प्रोटोकॉल (TCP/IP) चुनें और प्रापर्टीज पर क्लिक करें.
6. रेडियो बटन “Use the following DNS server addresses” पर क्लिक करें.
और प्रेफ़र्ड डीएनएस सर्वर , आल्टरनेट डीएनएस सर्वर में निचे दिया पता भर दें
Preferred DNS server : 8.8.8.8
Alternate DNS server : 8.8.4.4
इसके बाद अच्छा रहेगा की आप अपना कम्पूटर और मोडेम रिबूट कर लें
आप का इंटरनेट Google DNS से चलने लगेगा
विंडोज़ 7 के लिए चित्रमय तरीका यहाँ है
बस प्रेफ़र्ड डीएनएस सर्वर और आल्टरनेट डीएनएस सर्वर आप को ऊपर लिखित भरने हैं.
--
Leave a Comment