Google द्वारा दमदार विचारों को मिलेगा शानदार ईनाम

"है बातों में दम?" - यह नाम है गूगल द्वारा शुरू की गई प्रतियोगिता का. और गूगल का उद्देश्य है इंटरनेट पर हिन्दी में लिखी गई सामग्री को बढाना. गूगल ने 7 दिसम्बर से एक प्रतियोगिता शुरू की है जिसके तहत 13 वर्ष से अधिक आयु के प्रयोक्ताओं को हिन्दी में लेख लिखने होंगे.

Hai Baaton Mein Dum

नीचे दी गयीं विषय सूची में से किसी एक को चुनकर उस पर अपने दमदार विचार लिखकर भेजिए। कुछ धमाकेदार बातों को मिलेंगे शानदार इनाम, वहीं कुछ बातें जो धमाकेदार नहीं भी होंगी वे भी पाएंगी लैपटॉप और गिफ्ट वाउचर और छ: महीनों के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा जैसे आकर्षक उपहार। इसके साथ-साथ Google द्वारा कई अन्य ईनाम भी दिए जाएंगे। 
तो बातें बनाने में देर कैसी?
'अपनी प्रविष्टि दें' पर क्लिक कीजिए, और शुरू हो जाइए! अब इनाम आपसे दूर नहीं। एक प्रतियोगी जितनी भी चाहे प्रविष्टियाँ दे सकता है। सिर्फ हिन्दी प्रविष्टियां स्वीकृत की जाएंगी।
लेख 5 श्रेणियों - मनोरंजन, राजनीति, भ्रमण, स्वास्थ्य और खेल में लिखे जा सकते हैं.
पूरी खबर यहाँ है

No comments

Powered by Blogger.