FeeD फीड क्या होती है : एक सरल परिचय


better-feed-steroids
(यह चित्र  गूगल द्वारा लिया गया है किसी भी आपत्ति पर हटा लिया जायेगा )

वैसे तो फीड पर पहले भी काफी कुछ विस्तार से लिखा जा चुका है इसलिए मै विस्तार मे न जा कर सरल शब्दों मे फीड पर लिखूंगा .
और फीड पर जितना मैंने पढ़ा है और जितना समझा है , उसके अनुसार
फीड का लाभ एकाधिक वेब स्रोतों की सभी सामग्रियों का एक स्थान पर समेकन है.
अपने पसंद के विषयों की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको विभिन्न वेब साइट्स पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.
फीड के साथ, सामग्री के सारांश आपको प्रदान किए जाते हैं,
और तब आप कोई लिंक क्लिक करके इच्छित आलेखों को पढ़ने का निर्णय लेते हैं‍ यानि
फीड एक पुस्तक के पाठो के शीर्षक की तरह होती है
यहाँ आप पुस्तक की जगह ब्लॉग मान लें और फीड, पाठ शीर्षक और आपका लेख पाठ के रूप मे माने
अब फीड ये काम करती है की मान लीजिये  की आप को पूरी पुस्तक पढनी है (यानि पूरा ब्लॉग )
तो आप फीड सब्सक्राइब  कीजिये और उसे पाठ शीर्षक (लेखों के टाइटल) के रूप मे पाइये. 
इससे यह आसानी होगी की आपको ब्लॉग के सारे लेख एक शीर्षक पृष्ठ के रूप मे मिल जायेंगे,
जिस तरह से पुस्तक में एक शीर्षक पृष्ठ होता है .
दूसरी बात ये होगी की जब भी ब्लॉग मे कोई नया लेख जुड़ता है या लिखा जाता है तो
उसे भी आप तुरंत ही अपनी फीड के द्वारा देख पाएंगे बिना ब्लॉग पर जाये
यानि तीसरी बात ये की फीड सब्सक्राइब करने के बाद आपको आपने पसंदीदा ब्लॉग पर बार-बार जाना नहीं पड़ेगा
उसका अपडेट अपने आप आपकी फीड मे जुड़ जायेगा
और चौथी बात फीड जायदा जगह भी नहीं घेरती है यह सिर्फ एक लिंक के रूप मे शो होती है
और अगर आप इस विषय पर ज्यादा जानना चाहें तो
ये लेख देंखें
यहाँ पर आपको फीड संबंधी सभी लिंक और लेख मिल जायेंगे

यहाँ पर आपको फीड कैसे सब्सक्राइब करे ये सरल शब्दों मे बताया गया है --लेख देंखें

यहाँ पर आपनी पोस्ट मे फीड कैसे लगये ये विस्तार से बताया गया है -- लेख देंखें


और जब आप फीड के बारे मे जान गए है तो यहाँ पर भी देखिये
यहाँ पर आपको ये पता चलेगा की जब फीड ज्यादा हो तब कैसे उसे संभाला जाये
याहू पाइप्स द्वारा

No comments

Powered by Blogger.