अब मोबाइल से ठगी

अभी कुछ दिनों तक यही सुनाने में आ रहा था कि कुछ लोग email  द्वारा लॉटरी में पैसे जितने का लालच दे कर भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं
लेकिन कुछ जागरूक लोगो कि वजह से ठगी का यह धंधा ज्यादा चल नहीं पाया क्यों कि कुछ लोगो ने ब्लॉग और न्यूज़ पेपर के माध्यम से इस ठगी कि पोल खोल दी पर
कुछ भी हो जाये हम हर नहीं मानेगें, कि तर्ज पर इन ठगों ने नया तरीका भी खोज लिया जैसे कह रहें हो
-तू डाल डाल में पात पात

mobile_thief_221245
(यह तस्वीर गूगल द्वारा ली गयी है किसी भी आपत्ति पर हटा ली जाएगी )


इसलिए लगता है ठगों का ये समूह अब नयी तरकीबे आजमा रहा है
कुछ दिनों से कई मोबाइल्स पर ये मैसेज आ रहा है एक बानगी --


Your Num. Has Been SELECTD AS WINNER 700,000,00 GBP)-
BATCH NUMBER : AA8645600CK91) TO CLAIM
CALL : + 447031803496 
MAIL : mtnet21@gmail.com  


अब बताइए क्या आपको ये कही से भी मैसेज fake लगता है
बीचारों ने तो आपना मोबाइल नंबर भी दिया है जैसे कहना चाह रहें हो  कि आप निश्चिंत रहे हम आपको पूरा विश्वास दिला कर ही लूटेंगे
आखिर हमारे भी तो कुछ उसूल हैं
जब एक ब्लॉगर मित्र द्वारा सुझाई गयी फ़ोन ट्रेसिंग वेब साईट से इस नंबर कि खोज बीन कि गयी तो ये परिणाम सामने आये
पहले आप भी उन फ़ोन ट्रेसिंग वेब साईटों को देखें ,साथ ही

( क्षमा चाहता हूँ उन ब्लॉगर मित्र से क्यों कि में उनका नाम भूल गया हूँ  जिन्होंने ये लिंक उपलब्ध करवाये )

1.http://trace.bharatiyamobile.com/
2.http://www.hacktrix.com/trace-mobile-phone-location-and-service-provider-details/
3.http://www.informationmadness.com/cms/index.php?option=com_search_misscall&Itemid=124
4.http://www.tp2location.com/ (For international call)


तो परिणाम ये सामने आये
Results for  + 447031803496
Country United Kingdom                      Flag      
Map +
Country Code                                             +44  
Number Type                       Personal Numbers
Region
Telecom Network :-     Magrathea     Telecommunications Limited


यानि कि पूरा इंतजाम है आपको फँसाने का
आशा है कि आप सतर्क रहेगे ऐसी ठगी से

No comments

Powered by Blogger.